{"_id":"56db22464f1c1b3b2d8b4ba8","slug":"contractor-s-body-found-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के बाथरूम से मिले ठेकेदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल के बाथरूम से मिले ठेकेदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:45 PM IST
सार
- तीन दिन पहले घर से निकला था ठेकेदार
- शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंपा
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विस्तार
शहर के एक होटल के बाथरूम से मिले ठेकेदार की मौत हो गई है। मृतक को बेहोशी की हालत में सोमवार को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। इसे लेकर 174 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। हालांकि शुरुआती जांच में यह पता चल रहा है कि ठेकेदार की जहर निगलने से मौत हुई।
विज्ञापन
रेशम घर की मजदूर कालोनी का रहने वाला सुनील कुमार पेशे से ठेकेदार था। तीन दिन पहले उसने रेजीडेंसी रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया। सोमवार देर शाम तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम खिड़की के जरिये होटल के कमरे में पहुंची और देखा कि वह आधा बाथरूम और आधा कमरे के बीच बेहोश होकर गिरा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। होटल के कमरे में एक जूस का गिलास और जहर की बोतल भी बरामद हुई। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने जहर निगल कर जान दी।