{"_id":"57285d564f1c1bab555cceb0","slug":"bsf-personnel-eating-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से बीएसएफ कर्मी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाने से बीएसएफ कर्मी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 03 May 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
जहर खाने के पीड़ित बीएसएफ कर्मी ने सोमवार को इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मूलरूप से नेपाल निवासी तिल बरसात (55) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तिल बरसात 88 बीएसएफ पलौड़ा में तैनात थे। पिछले कई वर्षों से वह अपने परिवार के साथ क्वार्टर में रह रहे थे। 24 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में तिल बरसात ने जहर खा लिया था।
विज्ञापन
इससे उनकी हालत खराब हो गई। परिवार के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जीएमसी में दाखिल करवाया था। जहां उनका कुछ दिन इलाज चला। फिर 2 मई को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
