{"_id":"5a47ed454f1c1baa268b6ca7","slug":"81514663237-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने किया कुछ ऐसा कि सकते में आ गई जम्मू पुलिस, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने किया कुछ ऐसा कि सकते में आ गई जम्मू पुलिस, जानें पूरा मामला
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू। चोर भी गजब के शातिर निकले। वे पुलिस हेडक्वार्टर से डीएसपी की नई कार क्रिएटा उड़ा ले गए। बिना नंबर की ये कार गुलशन ग्राउंड के न्यू जीओ ब्लॉक से चोरी हुई जहां पुलिस अफसर रहते हैं। सुबह पार्किंग में कार न देखकर डीएसपी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
जब पुलिस मुख्यालय सुरक्षित नहीं तो शहर की गारंटी कौन ले। मामला दर्ज हुआ और सुबह से ही पुलिस महकमा कार खोजने में लग गया। तब कहीं जाकर दोपहर बाद कार क्षतिग्रस्त हालत में नानक नगर में खड़ी पाई गई। आशंका है कि चोरी के बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई हो, जिसके बाद चोर उसे छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
डीएसपी ऑपरेशन जुल्फकार शाहीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई की कार सरकारी क्वार्टर के बाहर खड़ी थी। उनका भाई भी पुलिस विभाग में डीएसपी है। कार नई थी, उस पर नंबर नहीं चढ़ा था। उनका भाई किसी काम से दिल्ली गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात कार चोरी हो गई। पुलिस ने मेन गेट पर लगे सीसीटीवी को खंगाला, लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिल सका। सूत्रों ने बताया कि गेट पर लगे पांच कैमरों में दो खराब हैं। बाकी तीन के तार रात को निकाल दिए गए थे, इसलिए फुटेज ही नहीं मिले।
शनिवार सुबह लोगों ने एक बिना नंबर की कार को नानक नगर में दुर्घटनाग्रस्त देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सवाल यह है कि आखिर कैसे चोरों ने कैमरों के साथ छेड़छाड़ की।
क्या इस मामले में जांच अधिकारियों को कुछ पता नहीं था। क्या रात में ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों की इसमें कोई मिलीभगत है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।