फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   गुर्ज्जरो ने किथा थाना प्रभारी पर हमला

गुर्ज्जरो ने किथा थाना प्रभारी पर हमला

Sun, 07 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
गुर्ज्जरो ने किथा थाना प्रभारी पर हमला
गुज्जरों ने किया थाना प्रभारी पर हमला
विज्ञापन

जीप का शीशा तोड़ा, बाल-बाल बचे पुलिस के जवान
अतिरिक्त पुलिस बुलाकर टीम को सकुशल निकाला गया
अमर उजाला ब्यूरो
सांबा।
जिला के चक दियाला क्षेत्र में एक अपराधी के बारे में जांच पड़ताल करने के लिए गई पुलिस टीम पर गुज्जरों हमला बोल दिया। इस हमले में थाना प्रभारी व उनके जवानों ने जीप भगा कर जान बचाई। हमले में जीप का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है।।

जानकारी के अनुसार चक दियाला क्षेत्र के अपराधी मोहमद हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज था, उसकी जांच के संबंध में शनिवार को थाना प्रभारी चंचल सिंह पुलिस जवानाें के साथ जैसे ही चक दियाला क्षेत्र में पहुंचे तो वहां पर गुज्जरों ने लाठी डंडे के साथ पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। गुज्जरों ने जीप पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में थाना प्रभारी व पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। जीप चालक के चालक ने गुज्जरों के गुस्से का अंदाजा लगा लिया और होशियारी के साथ जीप को भगा कर ले गया। बाद में पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई, और सभी को क्षेत्र से सकुशल निकाला। गुज्जरों के हमले में जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूत्राें के अनुसार दो संदिग्धों की मारुति कारें क्षेत्र में मौजूद थीं। घटना के उपरांत चारों ओर से नाकेबंदी कर दी गई। ताकि उक्त संदिग्ध को पकड़ा जा सके। बताया गया है कि उक्त कारें बसंतर रास्ते से भागने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed