{"_id":"a98e6284-be11-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"court-gave-decision-in-favour-of-couples","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत की मदद से हुई प्यार की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत की मदद से हुई प्यार की जीत
राजोरी/ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के निर्देश पर प्रेमी युगल के प्यार को आखिर जीत की मंजिल मिल ही गई।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर जिला पुलिस ने एक मुस्लिम युवती व उसके प्रेमी को सुरक्षा मुहैया करवा कर हिमाचल प्रदेश की सीमा पार छोड़ दिया।
थन्नामंडी के थाना प्रभारी जाकिर शाहिन के अनुसार जिले के दोदासन बाला क्षेत्र की एक युवती की पुत्री हिमाचल प्रदेश के एक युवक सुरिंद्र कुमार से प्यार कर बैठी। वह पिछले साल सुरिंद्र के साथ अपने घर से भाग गई।
युवती के पिता ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस इस प्रेमी जोड़े को ढूंढ नहीं पाई।
पुलिस ने बताया कि युवती ने उससे हरियाणा राज्य में हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया और उनके घर एक बेटी ने जन्म ले लिया।
वहीं, थन्नामंडी पुलिस ने युवती के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के आग्रह पर कुछ दिन पहले केस को दोबारा से खोला और नए सिरे से इसकी जांच शुरू की गई।
पुलिस ने अपनी छानबीन के दौरान पता लगा लिया कि युवती अपने पति व बेटी के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा जिले में रह रही है।
पुलिस उसे उसकी सास व कुछ रिश्तेदारों के साथ कुछ दिन पहले थन्नामंडी ले आई, जहां उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया।
अदालत में युवती ने कबूल किया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी और उसने अपनी इच्छा अनुसार हिंदू धर्म अपना लिया है।
वहीं, इसी बीच अंतर धर्म विवाह के कारण युवती के किसी रिश्तेदार ने उच्च न्यायालय में इसकी शिकायत कर दी। उच्च न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिए की युवती को अदालत में पेश किया जाए।
विज्ञापन
अदालत के निर्देश के अनुसार पुलिस ने 13 मई को युवती को उच्च न्यायालय में पेश किया, जहां उसने न्यायाधीश के सामने यह स्वीकार किया कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।
विज्ञापन