फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Cold increased due to rain and snowfall in Jammu and Kashmir

Snowfall in J&K: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मुगल रोड बंद; 24 और 25 को फिर बिगड़ेगा मौसम

Sat, 16 Dec 2023 07:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

जम्मू में बीती रात न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बीती। लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कटड़ा में बादल छाए रहे। इस बीच वैष्णो देवी यात्रा के साथ कटड़ा-चाॅपर सेवा भी सुचारू रही।

विज्ञापन
Cold increased due to rain and snowfall in Jammu and Kashmir
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी से ठंढ बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड बंद कर दिया गया है। कश्मीर में शीतलहर के साथ बर्फीली हवा चल रही हैं। घने कोहरे के कारण पारे में गिरावट जारी है।

विज्ञापन


जम्मू में बीती रात न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बीती। लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कटड़ा में बादल छाए रहे। इस बीच वैष्णो देवी यात्रा के साथ कटड़ा-चाॅपर सेवा भी सुचारू रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 24 और 25 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई जिलों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद बर्फीली हवा चलनी शुरू हो गईं। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 8.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग के अलावा कुपवाड़ा, बालटाल, अमरनाथ की पवित्र गुफा, सोनामर्ग, गुरेज वैली, पीर पंजाल आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजीगुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, पहलगाम में माइनस 5.1, कुपवाड़ा में माइनस 1.0, कोकरनाग में माइनस 3.6 और गुलमर्ग में माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के जिला राजोरी में हल्की बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पुंछ में भी मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में सफेद चादर बिछी है।


जम्मू में बूंदाबांदी के साथ दोपहर बाद से बादल छाए रहे। इससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सर्द रात बीती, जबकि दिन का पारा भी गिरावट के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.2, बटोत में 2.5, कटड़ा में 6.0,भद्रवाह में 0.2, कठुआ में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर में 17 से 23 दिसंबर तक लगभग मौसम साफ रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed