फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Changes: Gandhinagar Women's College of Jammu will now be known as Padma Sachdev

बदलाव: अब पद्मा सचदेव के नाम से जाना जाएगा जम्मू का गांधीनगर महिला कॉलेज

Thu, 16 Dec 2021 12:09 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 16 Dec 2021 12:09 PM IST
सार

नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने नाम का उद्घाटन। प्रदेश की डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवयित्री और पद्मश्री को सरकार ने दिया सम्मान।

विज्ञापन
Changes: Gandhinagar Women's College of Jammu will now be known as Padma Sachdev
गांधी नगर महिला कॉलेज जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय महिला पीजी कॉलेज गांधीनगर का नाम अब डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवयित्री पद्मश्री पद्मा सचदेव के नाम पर कर दिया गया है। बुधवार को नगर निगम जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने नाम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचे पद्मा सचदेव के परिजनों और अन्य ने पद्मा सचदेव अमर रहें के जयघोष लगाए। उनकी डोगरी और हिंदी में लिखी गई कविताओं का छात्राओं ने पाठ किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाल ही में सरकार ने शहीदों और महान हस्तियों के नाम पर संस्थानों के नाम बदलने का निर्णय लिया था। इसी के तहत गांधीनगर कॉलेज का नाम बदलकर पद्मा सचदेव रखकर उनको सम्मान दिया गया है। प्राचार्य संगीता नागरी ने बताया कि कॉलेज में करवाए कार्यक्रम में पद्मा सचदेव के सगे-संबंधी और मुंबई से उनके परिजन भी वर्चुअल मोड़ से जुड़े।
विज्ञापन


छात्राओं ने प्रदेश की पहली डोगरी भाषा की आधुनिक कवयित्री को उनके गीतों और कविताओं के माध्यम से याद किया। बता दें कि पद्मा सचदेव की पहचान कवयित्री होने के साथ-साथ एक लेखिका की भी है। वह डोगरी के अलावा हिंदी में भी लिखती थीं। ‘मेरी कविता मेरे गीत’ के लिए उन्हें 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय वुशू स्पर्धा में राजेंद्र की झोली में पांचवां स्वर्ण, चार सीनियर और पांच जूनियर खिलाड़ियों का राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन 


2001 में पद्मश्री और 2007-08 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कबीर सम्मान प्रदान किया गया। 2016 में डोगरी भाषा में लिखी उनकी कृति ‘चित्त चेते’ के लिए उन्हें सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया, यह उनकी आत्मकथात्मक रचना है। चार अगस्त, 2021 को उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed