फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bjp will start movement in jammu and kashmir from 27 may

राज्य में शुरू होगा भाजपा का जेल भरो आंदोलन

Sat, 18 May 2013 04:25 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
bjp will start movement in jammu and kashmir from 27 may

राष्ट्रव्यापी तर्ज पर प्रदेश भाजपा भी जम्मू कश्मीर में आगामी 27 मई से दो जून तक यूपीए के खिलाफ जेल भरो आंदोलन चलाएगी।

विज्ञापन


इसका मकसद कोलगेट और अन्य घोटालों में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के संलिप्त होने पर उनका इस्तीफा मांगना है। इसके लिए भाजपा दबाव बनाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा और अन्य पदाधिकारियों से बैठक करने के बाद यह एलान किया।

बकौल अमित शाह यूपीए टू आजादी के बाद से देश में अब तक सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हुई है। यूपीए के दूसरे कार्यकाल में अब तक हुए घोटालों की राशि 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

इससे जम्मू कश्मीर में अवाम के विकास पर सौ साल तक व्यवस्था चल सकती है।

अमित ने कहा कि यह भाजपा के आंकड़े नहीं, केग की रिपोर्ट है। बेहतर होता नैतिकता के आधार पर कोयले की जांच की आंच से प्रभावित प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह इस्तीफा दे देते, लेकिन अब भाजपा उनसे यह मांग कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा को विश्वास है कि प्रधानमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, इसलिए आगामी 27 जून से जेल भरों आंदोलन पार्टी कार्यकर्ता करेंगे।

जम्मू कश्मीर में नेकां-कांग्रेस साझा सरकार की कार्यप्रणाली के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि जिसके साथ कांग्रेस हो वह सरकार भ्रष्टाचार से कैसे अछूती रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कांग्रेस प्रधानमंत्री प्रत्याशी तय करे
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने संबंधी सवालों को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने टाल दिया।

अमित शाह ने कहा कि पहले कांग्रेस तो अपना प्रधानमंत्री के लिए प्रत्याशी तय कर अवाम को बताए। भाजपा के प्रत्याशी का फैसला तो संसदीय बोर्ड समय आने पर कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed