फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BJP revokes suspension of its 5 MLAs

निलंबित पांच भाजपा विधायकों की पार्टी में वापसी

Wed, 15 Jan 2014 10:53 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 15 Jan 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
BJP revokes suspension of its 5 MLAs

एमएलसी चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग प्रकरण की चपेट में आने पर भाजपा से निलंबित पांच विधायकों की मंगलवार को पार्टी में वापसी हो गई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के फैसले की लिखित जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा ने राज्य प्रभारी सांसद अविनाश राय खन्ना के मार्फत भेजी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने इस फैसले की पुष्टि की है।

देर शाम पांचों विधायकों बलदेव शर्मा, मास्टर लाल चंद, दुर्गा दास, भारत भूषण और प्रो. गारू राम की सांसद खन्ना और प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप से हुई बैठक में आधिकारिक तौर पर निलंबन रद्द होने पर मुहर लग गई।
विज्ञापन


अब बचे दो विधायकों प्रो. चमन लाल गुप्ता और जगदीश सपोलिया की भी भाजपा में वापसी की मुहिम तेज हो गई है। हालांकि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पांच विधायकों की वापसी और दो को छोड़ देने संबंधी फैसले पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा द्वारा इस संबंध में जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि पांचों विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर बगैर किसी शर्त के संगठन हित में काम करने का मौका देने का आग्रह किया था।


लिहाजा पांचों विधायकों को जेपी नड्डा ने अलग-अलग पत्र लिखकर राजनाथ सिंह द्वारा इनके आग्रह को स्वीकार करते हुए निलंबन रद्द करने की जानकारी भी दी है। गौरतलब है कि अप्रैल 2011 में एमएलसी चुनाव में इन विधायकों को क्रास वोटिंग के आरोप लगने के बाद निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed