फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BJP flags off first-ever Vijay Divas bikers rally from Srinagar's Lal Chowk

लाल चौक पर फहराया तिरंगा: भाजयुमो ने विजय दिवस पर निकाली रैली, चुग बोले- आकर कश्मीरियों का उत्साह देखें महबूबा

Mon, 25 Jul 2022 05:26 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 05:26 PM IST
सार

तिरंगा बाइक रैली सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए थे। किसी भी घटना पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। इस कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और लोगों की आवाजाही को डायवर्ट किया गया था।

विज्ञापन
BJP flags off first-ever Vijay Divas bikers rally from Srinagar's Lal Chowk
श्रीनगर में तिरंगा बाइक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कभी अलगाववादी गढ़ रहे लाल चौक से पहली बार तिरंगा यात्रा निकाली। द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक के लिए मोटरसाइकिल सवारों की रैली को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और बेंगलुरू दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने हरी झंडी दिखाई। अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को लाल चौक के ऐतिहासिक घंटा घर के पास सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया।

विज्ञापन

BJP flags off first-ever Vijay Divas bikers rally from Srinagar's Lal Chowk
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए थे। किसी भी घटना पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। इस कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और लोगों की आवाजाही को डायवर्ट किया गया था। एक वक्त में अलगाववादियों का गढ़ माने जाने वाले लाल चौक में सोमवार को अलग तरह के आजादी के नारे गूंजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP flags off first-ever Vijay Divas bikers rally from Srinagar's Lal Chowk
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

भाजपा नेताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, अखंड भारत जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने तिरंगा फहराते हुए देशभक्ति के गीत गाए। यह पहली बार है जब किसी राजनीतिक दल ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस तरह की रैली का आयोजन किया।
 
विज्ञापन

BJP flags off first-ever Vijay Divas bikers rally from Srinagar's Lal Chowk
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगभग 100 बाइक रैली का हिस्सा थीं, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से भाजयुमो के सदस्यों ने भाग लिया। रैली का समापन विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को कारगिल युद्ध स्मारक पर होगा। राष्ट्रीय महासचिव चुग ने कहा कि अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों ने पिछले 70 वर्षों से जम्मू-कश्मीर पर शासन किया और इसे आतंकवाद की राजधानी बना दिया।
 
BJP flags off first-ever Vijay Divas bikers rally from Srinagar's Lal Chowk
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पर्यटन राजधानी बनाकर प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। महबूबा यहां से कुछ दूरी पर रहती हैं। वह कहती थीं कि अगर आप (अनुच्छेद) 370 हटाते हैं तो तिरंगा फहराने के लिए हाथ नहीं मिलेंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि लाल चौक आएं और कश्मीर के निवासियों को तिरंगा पकड़े हुए देखें।

BJP flags off first-ever Vijay Divas bikers rally from Srinagar's Lal Chowk
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

हर व्यक्ति के दिल में तिरंगा है। अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों पर निशाना साधते हुए चुग ने कहा कि वे दावा करते थे कि अनुच्छेद 370 को समाप्त नहीं किया जा सकता, लेकिन मोदी ने इसे संभव बनाया। यह एक ऐसा राज्य है जहां विकास की नई कहानी लिखी जा रही है।

BJP flags off first-ever Vijay Divas bikers rally from Srinagar's Lal Chowk
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

मोदी द्वारा किए गए कार्य जोर-शोर से बोल रहे हैं। मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को विकास, सुरक्षा और विश्वास की भावना दी। तीन परिवारों अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू के बेटों ने मिलकर जम्मू-कश्मीर को लूट लिया था और वह अभी भी गुपकार गठबंधन बनाकर इसे और अधिक लूटना चाहते हैं।

BJP flags off first-ever Vijay Divas bikers rally from Srinagar's Lal Chowk
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा रैली - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर के लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं करते हैं। चुग ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बाइकर्स रैली का आयोजन किया गया था। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि उन्हें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है। इस यात्रा का आयोजन कश्मीर के युवाओं ने किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed