{"_id":"dc73545dcf084be179d2ef040281bac4","slug":"army-chief-pays-respects-to-martyred-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए जवानों को अंतिम सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए जवानों को अंतिम सलामी
जम्मू/ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2013 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में शहीद होने वाले पांचों जवानों के तिरंगे में लिपटे शव एयरफोर्स के विमान से पटना और पुणे रवाना करने से पहले जम्मू एयरपोर्ट पर उन्हें अंतिम सलामी दी गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान हमले में 35 वर्षीय प्रेम नायक (छपरा, बिहार), 29 वर्षीय लांस नायक शंभू शरण (भोजपुर, बिहार), 27 वर्षीय सिपाही विजय कुमार (पटना, बिहार), 23 वर्षीय सिपाही रघुनंदन (छपरा, बिहार) और 36 वर्षीय नायक पुंडलिक माणे (कोल्हापुर, महाराष्ट्र) शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
खराब मौसम ने रोकी सेना प्रमुख की उड़ान
इधर खराब मौसम के कारण सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह पुंछ स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) का जायजा नहीं ले सके।
जम्मू टेक्निकल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह पहुंचने के बाद जनरल सिंह ने पुंछ के लिए चापर से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के बीच कई बार प्रयास के बावजूद चापर वहां लैंड नहीं कर पाया।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पुंछ में एक दिन पहले पांच जवानों के शहीद होने के बाद जनरल सिंह को बुधवार को पुंछ पहुंचकर एलओसी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना था।
पुंछ से लौटे जनरल सिंह अखनूर स्थित सैन्य हेडक्वार्टर में रुके और वहां पुंछ-राजोरी सेक्टर के इन-चार्ज मेजर जनरल वीपी सिंह के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
इस दौरान मेजर जनरल वीपी सिंह ने पुंछ और राजोरी स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल में सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट दी।
ताबूतों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि
सुबह जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद जनरल सिंह ने वहां तिरंगे में लिपटे पांचों शहीद जवानों के ताबूतों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बाद में वह नगरोटा स्थित 16 कोर हेडक्वार्टर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।