फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Animal smugglers attacked on jammu and kashmir police

पुलिस कर्मियों को भी नहीं बख्श रहे पशु तस्कर

Sat, 14 May 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 14 May 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
Animal smugglers attacked on jammu and kashmir police
पु‌लिस - फोटो : Desk

पुलिस नाके खासतौर पर नगरोटा में पुलिस कर्मी पशु तस्करों के निशाने पर आ गए हैं। पशु तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अक्सर वे पुलिस को गच्चा देकर निकल जाते हैं। कई बार वे पुलिस कर्मियों पर पथराव या फिर तेजधार हथियारों से हमला भी कर चुके हैं। इस बाबत जिला डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी ने पहले से और ज्यादा सख्त इंतजाम करने की बात कही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से नगरोटा के रास्ते से पशु तस्करी काफी बढ़ गई है। जम्मू या अन्य हिस्सों से मवेशियों को श्रीनगर ले जाया जाता है। पशु तस्कर बड़ी तादाद में मवेशियों की तस्करी करके नियमों का उल्लंघन करते हैं, लेकिन पुलिस कुछ खास नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार रात में पशु तस्करों को रोकने वाले पुलिस कर्मियों पर तस्करों ने पथराव कर दिया था। बुधवार की रात में भी जब पुलिस ने पशु तस्करों को रोकने का प्रयास किया, तो तस्कर रास्ता बदलकर मवेशियों को ले जाने में कामयाब हो गए। इसी तरह से वीरवार तड़के पशु तस्करों ने पुलिस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल जख्मी हो गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह के मुताबिक नगरोटा में एक मजिस्ट्रेट और एक डाक्टर तैनात हैं। डीसी का दावा है कि वे दोनों 24 घंटे तैनात रहते हैं और ट्रकों में ले जाए जा रहे मवेशियों की जांच करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था का अभाव होने की बात बताने पर डीसी ने और कड़े इंतजाम करने की बात कही है।


एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के मुताबिक कांस्टेबल के जख्मी होने के मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा बनतालाब की तर्ज पर नगरोटा में भी सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed