फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   amarnath yatra to begin from june 28

अमरनाथ यात्रा 28 जून से, जल्दी कराएं पंजीकरण

Thu, 30 May 2013 01:07 AM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra to begin from june 28

अमरनाथ यात्रा 2013 इस बार 28 जून से शुरू हो रही है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इच्छुक श्रद्धालुओं से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है।

विज्ञापन


यात्रा के मद्देनजर अब तक करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है। इस दफा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र पंजीकरण के लिए अनिवार्य किए जाने की वजह से यह प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन


करीब ढाई महीने पूर्व पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आगामी 28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। बुधवार को श्राइन बोर्ड ने देश भर में जारी पंजीकरण की प्रक्रिया का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पंजीकरण की प्रक्रिया धीमी होने के बावजूद श्राइन बोर्ड इस संबंध में किसी प्रकार की रिआयत श्रद्धालुओं को देने के लिए तैयार नहीं है।

इसकी मुख्य वजह सुप्रीम कोर्ट द्वारा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की बोर्ड और राज्य सरकार को हिदायत है।

18 मार्च को देश भर में जेके बैँक, येस बैंक, एसबीआई और पीएनबी की 422 चुनिंदा शाखाओं पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed