{"_id":"8e89308234c5ea09d5d451a76c509fb6","slug":"amarnath-yatra-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 हजार लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 हजार लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 08 Jul 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के 10वें दिन सोमवार को 17 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
विज्ञापन
दोनों ट्रैक से सोमवार को कुल 15 हजार 280 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा की तरफ अपने कदम बढ़ाए। इसके साथ ही अब तक अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की तादाद एक लाख 39 हजार पार कर गई।
मौसम साफ रहने के चलते दिन भर पहलगाम और बालटाल से हेलीकाप्टर सेवा भी जारी रही। जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से सोमवार को 2479 भक्त पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन करने को रवाना हुए। छोटे-बड़े कुल 78 वाहनों में रवाना हुए भक्तों में 1617 पुरुष, 684 महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
बालटाल और नुनवन स्थित आधार शिविरों के निदेशकों ने अमर उजाला को बताया कि दिन भर बगैर किसी रुकावट के दोनों ट्रैक से यात्रा जारी रही। जम्मू से रवाना हुए जत्थे में शामिल श्रद्धालु भी बालटाल और नुनवन आधार शिविरों में यात्रा के लिए देर शाम को पहुंच गए थे।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता के मुताबिक सोमवार को मौसम साफ रहने से शेषनाग, पंचतरणी और चंदनबाड़ी के अलावा ट्रैक पर स्थित आधार शिविरों में रुके हुए सभी श्रद्धालुओं ने यात्रा शुरू कर दी थी।