फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   amarnath yatra before melting shivling

यात्रा से पहले ही पिघलने लगा अमरनाथ का हिमलिंग

Fri, 14 Jun 2013 08:05 AM IST
जम्मू। ब्यूरो
जम्मू। ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra before melting shivling

पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अभी दो सप्ताह का समय बचा है लेकिन कश्मीर में पिछले दिनों रहे गर्म मौसम की वजह से पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग पिघलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इसकी वजह कश्मीर के कई इलाकों में पिछले एक सप्ताह के दौरान तीस डिग्री सेल्सियस डिग्री से अधिक तापमान रहना बताई जा रही है।

अगर आलम यह रहा तो यात्रा शुरू होने के बाद कुछ दिनों तक ही श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी दर्शन देंगे।

गौरतलब है कि आगामी 28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी और 21 अगस्त को रक्षाबंधन तक चलेगी।

हालांकि जिस प्रकार से अभी मौसम ने मिजाज बदला है, उससे लगता है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की वजह से पवित्र गुफा और आसपास के इलाके में बर्फबारी होने से बाबा बर्फानी के पिघलने की प्रक्रिया थम सकती है।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड प्रबंधन ने इस संबंध में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed