फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Amarnath Yatra 2022: Army and Police made strategy for safe journey

अमरनाथ यात्रा 2022: सेना और पुलिस ने सुरक्षित यात्रा के लिए बनाई रणनीति, सुरक्षा सम्मेलन में कई मुद्दे उठे

Sat, 02 Apr 2022 03:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 03:24 AM IST
सार

सम्मेलन में जीओसी, सेक्टर कमांडरों और सीओ के अलावा आईजीपी कश्मीर रेंज विजय कुमार, उत्तर, मध्य और दक्षिण कश्मीर के डीआईजी व सभी जिलों के एसएसपी और एसपी शामिल थे।  इसमें नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों पर हाल ही में हुए आतंकी हमलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Army and Police made strategy for safe journey
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में सेना और पुलिस के संयुक्त सुरक्षा सम्मेलन में अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित और सुचारू संचालन की रणनीति बनाई गई। साथ ही घाटी में सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सम्मेलन चिनार कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

विज्ञापन


सम्मेलन में जीओसी, सेक्टर कमांडरों और सीओ के अलावा आईजीपी कश्मीर रेंज विजय कुमार, उत्तर, मध्य और दक्षिण कश्मीर के डीआईजी व सभी जिलों के एसएसपी और एसपी शामिल थे।  बैठक में नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों पर हाल ही में हुए आतंकी हमलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


मस्जिदों और मदरसों में शरण लेने वाले आतंकियों की खतरनाक प्रवृत्ति की ओर भी इशारा किया गया। घाटी में मादक द्रव्यों के खतरे के मुद्दे और इसके कारण पैदा होने वाले नकारात्मक प्रभावों पर विचार विमर्श किया गया। सेना प्रवक्ता ने बताया कि जिन मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनमें अमरनाथजी यात्रा का सुरक्षित और सुचारू संचालन भी शामिल है। इस वर्ष यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है क्योंकि कोविड प्रतिबंधों के कारण दो साल के अंतराल के बाद इसे फिर से शुरू किया जा रहा है।


 

एजेंसियों ने सुरक्षा उपायों पर विचार-विमर्श किया और तालमेल के साथ यात्रियों के यातायात के सुचारु प्रवाह और उपलब्ध संसाधनों से प्रशासनिक और चिकित्सा सहायता के प्रावधान को सुनिश्चित करने के प्रयासों पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed