{"_id":"572760fe4f1c1be9645cd0b4","slug":"all-student-absent-in-school-at-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में हेडमास्टर तो मिले, नहीं मिला कोई विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में हेडमास्टर तो मिले, नहीं मिला कोई विद्यार्थी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Mon, 02 May 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंडेसर शिक्षा जोन के सरकारी प्राइमरी स्कूल कूलान में शिक्षा अधिकारी ने औचक दौरा किया। इस दौरान स्कूल में कोई विद्यार्थी नहीं मिला। स्कूल के इंचार्ज हेडमास्टर को छोड़कर अन्य कोई शिक्षक भी हाजिर नहीं था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीईओ राजोरी के निर्देश के बाद उक्त शिक्षा जोन के सरकारी हाई स्कूल संगपुर के हेडमास्टर ने स्कूल में औचक दौरा किया था। जांच करने पर पाया गया कि स्कूल की एक शिक्षिका कई महीनों से गैर हाजिर है।
विज्ञापन
आगमन रजिस्टर पर शिक्षिका को मेडिकल लीव पर दिखाया गया था, लेकिन स्कूल में उसकी लीव कहीं भी नहीं मिली। हेडमास्टर द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के बाद सीईओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। सीईओ राजोरी अलताफ हुसेन ने
विज्ञापन
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल चिंगस के प्रिंसिपल को निर्देश जारी किए हैं कि वह संगपुर हेडमास्टर को साथ लेकर स्कूल में दौरा करें और पूरी रिपोर्ट पेश करें। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।