{"_id":"31-50162","slug":"Udhampur-50162-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की से जीजा ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की से जीजा ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 15 Jul 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की को उसका जीजा कई महीने तक हवस का शिकार बनाता रहा। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर खानाबदोश जाति से ताल्लुक रखने वाले आरोपी जीजा की तलाश में टीम को पहलगाम रवाना किया है।
जानकारी के अनुसार लड़की का परिवार और उसका जीजा सर्दी के दिनों में उधमपुर क्षेत्र में ही था। करीब तीन महीने पहले ही सभी पलायन कर घाटी चले गए।
पिछले कई महीनों से पहलगाम में ही थे। मौका देखकर जीजा ने अपनी नाबालिग साली से जबरन संबंध बनाए।
लड़की ने पुलिस को बताया कि आठ महीनों से जबरन उससे दुष्कर्म किया जाता रहा। कुछ दिन पहले ही लड़की परिवार के साथ पहलगाम से वापस लौटी है।
वापस लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। घर वाले उसे डाक्टर के पास ले गए तो पाया वह गर्भवती है। इस पर घरवालों ने पुलिस से शिकायत की।
लड़की का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसपी उधमपुर खलील पोसवाल के अनुसार आरोपी घाटी में रहता है और उसकी तलाश की जा रही है।