{"_id":"143-49412","slug":"Sri-nagar-49412-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पलटने से तीन की मौत 30 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पलटने से तीन की मौत 30 घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 26 Jun 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा के करीब मंगलवार देर रात एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार बस (जेके03/8336) विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के करीब स्थित बाबा ऋषि जियारत से लौट रही थी कि पलट गई।
हादसे में दो महिलाओं सहित एक किशोर की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
मृतकों में शमीमा, नईमा और मोहसिन शामिल हैं, जो कुलगाम जिले के चुच इलाके के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार बस में सवार यात्री परिवार और रिश्तेदारों सहित गए थे।
बिजबिहाड़ा थाने में चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।