{"_id":"143-47485","slug":"Sri-nagar-47485-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पहले हुए ताबड़तोड़ आतंकी हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पहले हुए ताबड़तोड़ आतंकी हमले
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 08 May 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला लोकसभा सीट के लिए मतदान से ठीक पहले मंगलवार को आतंकियों ने घाटी के अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले किए।
आतंकियों ने एक स्कूल में पेट्रोल बम से हमला किया। हालांकि, पुलिस ने स्कूल की इमारत में मतदान केंद्र होने से इनकार किया है।
चुनाव के चलते स्कूल में छुट्टी होने के कारण हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे डांगीपोरा पुलिस थाने के अंतर्गत वतरगाम हाई स्कूल की इमारत पर आतंकियों ने एक पेट्रोल बम फेंका।
जिस वक्त हमला हुआ, उस समय वहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नहीं हुई थी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने हमले की पुष्टि की है, लेकिन स्कूल में मतदान केंद्र होने से इंकार किया है।
उन्होंने कहा कि हाईस्कूल की चारदीवारी के अंदर सुबह एक पेट्रोल बम फेंका गया था, लेकिन वहां मतदान केंद्र नहीं था।
घटना के बाद आतंकी फरार होने में सफल रहे। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
अलगाववादी संगठनों के बहिष्कार की अपील के बीच बारामुला लोकसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान होगा।
लद्दाख लोकसभा सीट के लिए भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे। यहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी।
कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग स्टाफ को मतदान केंद्रों पर पहुंच गया है। बारामुला में ज्यादातर मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील होने के कारण अर्द्धसैनिक बलों की 250 कंपनियां तैनात की गई हैं।