फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistani terrorist

सीमा पार हलचल तेज, घुसपैठ की तैयारी में आतंकी

Fri, 11 Apr 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 11 Apr 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
pakistani terrorist

सीमा पार से घुसपैठ कराने के लिए हलचल तेज हो गई है। यह केवल आशंका भर नहीं है, बल्कि खुफिया तंत्र ने पुख्ता रिपोर्ट भेजकर सुरक्षा बलों को आगाह भी कर दिया है।

विज्ञापन


हाल में हीरानगर तहसील से घुसपैठ कर हुई आतंकी वारदातें इस रिपोर्ट को आधार दे रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार आधा दर्जन से अधिक आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले भेजी गई रिपोर्ट की मानें, तो आधा दर्जन से अधिक आतंकी किसी भी समय मौका पाकर घुसपैठ कर सकते हैं। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी पोस्ट अभ्याल डोगरा में संदिग्ध हलचल देखी जा रही है। आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद लोग निजी वाहन से एक इमारत में छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक सीमा पर स्थित यह इमारत लोंडी और बेई नाले के ठीक सामने पड़ती है।

सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले एक व्यक्ति को भारतीय सरहद की ओर आते भी देखा गया, जिसे ऐन मौके पर फायरिंग कर वापस लौटने को मजबूर कर दिया गया। दस्ते की शक्ल में छिपे आतंकी भारतीय सरहद में दाखिल होने के लिए माकूल समय का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed