{"_id":"27-46439","slug":"Jammu-46439-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने से रोक दिया गुलाम नबी आज़ाद को!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट डालने से रोक दिया गुलाम नबी आज़ाद को!
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 11 Apr 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के सामने उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट के लिए वे मतदान केंद्र पहुंचे लेकिन आईडी प्रूफ न दिखा पाने के कारण उन्हें मतदान से रोक दिया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आजाद डीपीएस स्कूल स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे।
प्रिजाइडिंग अफसर ने उन्हें आईडी प्रूफ दिखाने को कहा लेकिन उनके पास उस समय वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं था। इस पर मतदान अधिकारी ने उन्हें मतदान से रोक दिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि वह उन्हें अच्छी तरह से जानता है लेकिन वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उनका वोट इसी मतदान केंद्र पर है।
बाद में जम्मू सीट से कांग्रेसी नेता ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वह आजाद को निजी तौर पर पहचानते हैं और वह उनकी पहचान की गारंटी लेते हैं।
मतदान केंद्र पर उपस्थित भाजपा और अन्य दलों के पोलिंग एजेंटों ने भी इसका विरोध नहीं किया और तब जाकर आजाद को मतदान करने की इजाजत दी गई।
इससे मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए मतदान का काम भी बाधित हुआ।
मतदान के बाद आजाद ने कहा, ‘चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए इस बार कड़े कदम उठाएं हैं। इतने कड़े कदम पहले कभी मतदान के दौरान देखने को नहीं मिले।’
विज्ञापन