{"_id":"27-45860","slug":"Jammu-45860-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने नौ साल के बच्चे को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने नौ साल के बच्चे को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 27 Mar 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छन्नी हिम्मत टी चौक पर बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार कार ने नौ साल के बच्चे को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में नौ वर्षीय राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
उसका पिता मूलरूप से मध्य प्रदेश के गांव बेनी गंज का निवासी है और यहां मजदूरी करता है। कार (जेके01एच3596) अनियंत्रित होकर बच्चे को कुचलती हुई दीवार में जा घुसी, जिससे दीवार भी टूट गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों के जमा होने पर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। राहुल के पिता वृंदावन ने खून से लथपथ बेटे को जीएमसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छन्नी हिम्मत थाने के एचएसओ एजाज अहमद वानी के मुताबिक अभी अज्ञात चालक के खिलाफ आरपीसी की धारा 304-ए (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े सात बजे राहुल अपने घर से बाहर निकल कर सड़क किनारे जा रहा था। तभी पीछे से आई लाल रंग की कार ने उसे टक्कर मारी। इससे राहुल बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
बच्चे की चीख सुन पास ही रहने वाले परिवार के लोग भी दौड़े। इसी दौरान कार छोड़ चालक घटनास्थल से भाग गया। परिवार और आस पड़ोस के लोगों ने कार को घेर लिया।
साथ ही आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने जमा लोगों को समझाया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई।