फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mysterious death of a property dealer

प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, पांच हिरासत में

Thu, 13 Mar 2014 11:39 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 13 Mar 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
mysterious death of a property dealer

शहर के एक युवा प्रापर्टी डीलर की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। बुधवार की शाम पुलिस ने पलोड़ा साबुन फैक्ट्री के नजदीक रहने वाले बलविंदर सिंह (28) का शव तवी नदी के किनारे से बरामद किया।

विज्ञापन


देर रात शव को ठिकाने लगाने की कोशिश के आरोप में एक युवती समेत पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मौत के मामले में पुलिस अभी तक किसी निश्चित नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


अलबत्ता शव को जिस तरह ठिकाने लगाने की कोशिश की गई उससे कई सवाल उठ रहे हैं। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण सामने आने पर ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीर मिठ्ठा पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार बलविंदर मंगलवार की शाम अपने एक दोस्त के साथ उसके घर गया था। साथ में दो दोस्त और भी थे। पुलिस ने दोस्त के घर से नशे के कैप्सूल भी बरामद किए हैं।

पुलिस का अनुमान है कि रात में चारों ने नशे का सेवन किया और वहीं सो गए। सुबह बाकी तीनों तो उठ गए लेकिन बलविंदर नहीं उठा। उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि अभी पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि मौत ड्रग्स के सेवन से हुई है या किसी साजिश का नतीजा है। पुलिस को पता चला है कि दिन भर शव उसी घर में रखा रहा।

शाम को एक सेंट्रो कार घर के सामने आकर रुकी। कुछ देर बाद चारों आरोपी बलविंदर को लेकर बाहर आए और कार में सवार हुए। इसी बीच उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर कुछ मोहल्लेदारों ने पुलिस को सूचना दी।

एसएचओ पीर मिठ्ठा एमए मीर ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना मिलते ही आरोपी शव को तवी किनारे छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।


मृतक की शिनाख्त और प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने और चार युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ लिया है। एसएसपी अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी मृतक के शव को ठिकाने लगाने के प्रयास में थे लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। पूरे मामले में महिला की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed