{"_id":"27-44881","slug":"Jammu-44881-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 दिन बाद फिर शुरू हुआ एलओसी ट्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दिन बाद फिर शुरू हुआ एलओसी ट्रेड
अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 27 Feb 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग 40 दिन के बाद एक बार फिर उड़ी स्थित सलामाबाद ट्रेड सेंटर से एलओसी ट्रेड शुरू हुआ। जम्मू-कश्मीर से 22 ट्रक माल जीरो लाइन क्रास कर उस पार गया, जबकि पीओके से चार ट्रक माल इस ओर पहुंचा।
हालांकि सप्ताह के चार दिन होने वाले इस ट्रेड में दोनों ओर से 50-50 ट्रक माल आदान-प्रदान करने की अनुमति है लेकिन आज ट्रकों की संख्या एक चौथाई ही रही। इसका कारण अन्य राज्यों से आने वाला माल नहीं पहुंचना रहा।
इस दौरान दोनों ओर की सुरक्षा एजेंसियां सामान्य दिनों के मुकाबले कुछ ज्यादा सतर्क रहीं और माल से भरे ट्रक नियंत्रण रेखा से पार होने के पहले अच्छी तरह जांच किए गए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी को पीओके से माल लेकर पहुंचे एक ट्रक में से ब्राउन शुगर निकलने के बाद कस्टम ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था।
ज्वाइंट चैंबर आफ एलओसी ट्रेडर्स (उड़ी) के प्रेसीडेंट तारिक खान के अनुसार कारोबार आरंभ होने से व्यापारियों को राहत तो मिली है लेकिन सुरक्षा को लेकर उनमें थोड़ा भय भी है।
सुरक्षा एजेंसियों ने भी माल की जांच करने में सतर्कता बरती है और माल को पिछली बार की तरह बिखेरा नहीं, जिससे माल खराब होने की आशंका रहती है।