{"_id":"59569f2d4f1c1b14348b49a2","slug":"81498849069-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए कालेजों में होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए कालेजों में होड़
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। कलस्टर यूनिवर्सिटी के अधीन शहर के चार कालेजों में तीसरी कट आफ मेरिट जारी होने के बाद स्नातक पहले वर्ष के दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ पहुंच रही है। इसमें कलस्टर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से संबंधित दस्तावेजों को डाउनलोड करके दाखिला प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए कालेजों में सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
महिला कालेज गांधीनगर में पहुंची छात्रा रजनी गुप्ता ने कहा कि तीसरी सूची में नाम आने पर खुशी हुई है। उसे अब शहर के कालेज में भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला है। इसके साथ कालेज में अपने साथियों के साथ भी रहने का अवसर मिलेगा। शहर के अन्य कालेजों में जीजीएम साइंस कालेज, एमएएम कालेज में दाखिला प्रक्रिया जारी है।