फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   हेरोइन और तीन लाख के साथ पकड़ा युवक

हेरोइन और तीन लाख के साथ पकड़ा युवक

Mon, 25 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन और तीन लाख के साथ पकड़ा युवक

विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने हेरोइन और लाखों रुपये कैश के साथ एक आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बठिंडी में हेरोइन की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके से वजाहत अली नाम के व्यक्ति को दबोच लिया। वह मूलरूप से पुंछ जिले के सुरनकोट का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से 45 ग्राम हेरोइन और 3.8 लाख रुपये बरामद हुए। इसके अलावा उसके कब्जे से चार सिरींज, फाइल पेपर, वजन तौलने वाली एक मशीन भी बरामद की गई है। दरअसल, यह सूचना सबसे पहले पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप को मिली थी। ग्रुप ने पुलिस को सूचित किया और बाद में यह कार्रवाई की गई। आशंका यह भी थी कि आरोपी के पास कुछ हथियार और नकली करेंसी भी है। इसके आतंकवाद में शामिल होने का भी अंदेशा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed