{"_id":"595160a64f1c1bd9348b45f5","slug":"71498505382-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चररों की भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्चररों की भूख हड़ताल जारी
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
आल जेएंडके कांट्रेक्चुअल लेक्चरर फोरम ने सोमवार को प्रदर्शनी मैदान में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, लेक्चररों की भूख हड़ताल 133वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ लेक्चररों ने नारेबाजी भी की। लेक्चररों ने सरकार हमारा हक हमें दे, न्याय दो न्याय दो नारे लगाए।
अध्यक्ष अरुण बख्शी ने कहा कि लेक्चरर शांतिपूर्ण ढंग से मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं मगर सरकार अनसुना कर रही है। अब मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। लेक्चररों से कम वेतन में सेवाएं ली जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लेक्चररों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। सरकार लेक्चररों को नियमित नहीं कर रही है। चेयरमैन बलविंदर कौर ने कहा कि प्रदेश सरकार लेक्चररों का शोषण कर रही है। मांगों को प्रदेश सरकार दरकिनार कर रही है। लेक्चररों को प्रदेश सरकार जल्द से जल्द नियमित करे।