फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   7 terrorist killed in jammu kashmir

लोलाब में सात आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Tue, 25 Feb 2014 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Tue, 25 Feb 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
7 terrorist killed in jammu kashmir
सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के लोलाब इलाके में सात आतंकी मार गिराए। आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सेना की ओर से इस संबंध में दी गई जानकारी में दावा किया गया है कि जिला कुपवाड़ा के लोलाब क्षेत्र के दर्दपोरा में सेना का दस्ता पेट्रोलिंग पर था।
विज्ञापन


इसी दौरान इलाके में पेड़ों के पीछे छिपे आतंकियों ने सेना को इलाके की घेराबंदी करते देख जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने मुठभेड़ में सात आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब पौने तीन बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। दो घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में सेना को आतंकवाद के खिलाफ इस साल की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एनएन जोशी ने सेना के जवानों द्वारा मुठभेड़ में सात आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक इलाके में कुछ और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते इलाके में अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया है।

अंधेरा हो जाने के चलते पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक सेना को लोलाब क्षेत्र में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

इसके चलते सेना की ओर से इलाके में आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान दर्दपोरा इलाके में छिपे आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग कर दी थी। उल्लेखनीय है कि घाटी भर में सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों के खिलाफ विशेष आपरेशन चलाया जा रहा है।


इसके तहत कुछ दिन पहले ही सेना, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान के दौरान बड़गाम, सोपोर और अनंतनाग में जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल के आतंकियों को मार गिराया है। पर सोमवार को हुई मुठभेड़ में सेना ने सात आतंकियों को मारकर अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed