{"_id":"5a3964754f1c1b502b8b58e8","slug":"61513710709-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग के खिलाफ भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग के खिलाफ भड़के किसान
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। गेहूं का बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार की सुबह डीसी कार्यालय के बाहर एकजुट होकर कृषि विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि गेहूं की बीजाई का समय निकलता जा रहा है और अभी तक कृषि विभाग उनको बीज उपलब्ध नहीं करवा पाया है।
जिले के विभिन्न हिस्सों से किसान बीज लेने के लिए मंगलवार को शहर स्थित कृषि विभाग के स्टोर में पहुंचे, जहां बीज नहीं होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ा, लेकिन जाने से पहले सभी किसान रतन लाल शर्र्मा के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के बाहर एकजुट हुए और जमकर कृषि विभाग तथा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों का कहना था कि पंद्रह दिन से लगातार बीज के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन स्टोर के कर्मचारी हर बार टालमटोल कर उन्हें वापस भेज देता है। इसके चलते मंगलवार को किसानों के सब्र का बांध टूट गया और प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। टाउन हाल स्थित स्टोर पर हर रोज बीज लेने के लिए पहुंच रहे हैं। या तो स्टोर बंद होता है और जब खुला होता है तो बीज न होने की बात बताई जाती है। अब बीज नहीं मिला तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद सभी किसान डीसी रविंद्र कुमार से मिले। जिस पर डीसी ने उन्हें जल्द बीज उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। किसानों ने बताया कि किसान मात्र खेतीबाड़ी पर ही निर्र्भर होते हैं। आजीविका चलाने के लिए उनका दूूसरा कोई और साधन नहीं है। विभाग तथा सरकार जल्द से जल्द किसानों को बीज उपलब्ध करवाए। इस मौके पर शाम लाल, संदोखु राम, शाम लाल, शिवदेव सिंह, बलदेव राज, राकेश खजूरिया, शरीफा बीबी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।