{"_id":"5a356d184f1c1b0d698c2590","slug":"61513450776-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की सहेली से शिक्षक ने किया ऐसा घिनौना काम, अब पुलिस कर रही तलाश, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की सहेली से शिक्षक ने किया ऐसा घिनौना काम, अब पुलिस कर रही तलाश, जानें पूरा मामला
Updated Sun, 17 Dec 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। अपनी बेटी के साथ पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पाडर के रहने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पाडर के लियोंडी गांव का रहने वाला शिक्षक सुरेंद्र कुमार चार बच्चों का पिता है। उसकी एक बेटी के साथ पढ़ने वाली छात्रा को शिक्षक ने भगा लिया। उसके बाद उसे कई इलाकों में घूमाता रहा। इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
गुलाबगढ़ पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता छात्रा को जिला अस्पताल किश्तवाड़ में मेडिकल जांच की औपचारिकता के लिए लाया गया है, पर यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण अभी तक मेडिकल जांच नहीं हो पाई है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन