{"_id":"59569f284f1c1bc4378b464c","slug":"61498849064-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबने से छात्र की मौत
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी।
जिले की मंजाकोट तहसील के कलाली क्षेत्र में 10वीं के एक छात्र की नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अनीस (15) पुत्र मोहम्मद यूनिस जो मंजाकोट के सरकारी हाई स्कूल में 10वीं का छात्र है, अपने चार दोस्तों के साथ कलाली स्थित नाले में नहाने गया था। चारों दोस्त नाले में नहा रहे थे कि अचानक अनीस ने अपना संतुलन खो दिया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अनीस गहरे पानी में डूब गया। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के शव को पानी से निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से निकालकर मंजाकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम शव को दफन भी कर दिया गया।