फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   324.10 crore distributed to flood victims

जम्मू-कश्मीर: बाढ़ पीड़ितों को 324.10 करोड़ रुपये वितरित

Thu, 17 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 17 Mar 2016 12:39 AM IST
सार

  • 29435 प्रभावितों को अब तक मिला लाभ
  • रामबन जिले में 536 मामलों को 1.43 करोड़ की राशि वितरित की गई 
  • श्रीनगर जिले के 10 हजार 470 मामलों को 195.29 करोड़
  • जम्मू में 47.13 करोड़, रियासी में 26.65 करोड़, कठुआ में 4.3 करोड़ राश‌ि व‌ितर‌ित

विज्ञापन
324.10 crore distributed to flood victims
रुपया - फोटो : demo pic

विस्तार

सितंबर 2014 में आई बाढ़ के प्रभावितों को अब तक 324.10 करोड़ की राशि वितरित की जा चुकी है। राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा दी गई हिदायत पर काम करते हुए प्रधानमंत्री राहत पैकेज-2015 के तहत विभिन्न जिला उपायुक्तों ने अब तक 29 हजार 435 प्रभावितों को 324.10 करोड़ रुपये बतौर राहत राशि वितरित की गई है।
विज्ञापन


राहत राशि वितरण के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रामबन जिले में 536 मामलों को 1.43 करोड़ की राशि वितरित की गई है। इसी तरह से डोडा के 814 मामलों को 2.36 करोड़, शोपियां के 1251 मामलों को 7.28 करोड़, कुलगाम के 3275 मामलों को 19.09 करोड़, श्रीनगर जिले के 10 हजार 470 मामलों को 195.29 करोड़, गांदरबल के 406 मामलों को 0.8 करोड़, बडगाम जिले के 881 मामलों को 21.67 करोड़ ‌ व‌ितर‌ित हुआ।
विज्ञापन


अनंतनाग के 9474 मामलों को 48.94 करोड़, बांडीपोरा के 1079 मामलों को 9.63 करोड़, बारामुला के 1249 मामलों को 17.61 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। राज्य सरकार ने राहत पैकेज के तहत 279 अतिरिक्त राशि जारी कर दी है। इसके तहत श्रीनगर में 234 करोड़, बडगाम में 39 करोड़ और उधमपुर जिले में 6 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोलह मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार कुल 967.13 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जिसमें से श्रीनगर में 468.16 करोड़, सांबा जिले में 2.35 करोड़, गांदरबल में 0.81 करोड़, बडगाम में 78.12 करोड़, पुलवामा में 55.87 करोड़, अनंतनाग में 96.94 करोड़, बांडीपोरा में 33.66 करोड़, बारामुला में 35.11 करोड़, राजोरी में 44.63 करोड़, उधमपुर जिले में 12.97 करोड़, रामबन जिले में 7.53 करोड़, किश्तवाड़ में 2.38 करोड़, डोडा में 3.03 करोड़, शोपियां में 7.27 करोड़, कुपवाड़ा में 0.20 करोड़, कुलगाम में 19.08 करोड़, जम्मू में 47.13 करोड़, रियासी में 26.65 करोड़, कठुआ में 4.3 करोड़ और पुंछ जिले में 20.79 करोड़ की राशि वितरित करने को जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed