{"_id":"a1753732-d354-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"32-thousand-students-are-waiting-for-their-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनीवर्सिटी के 32 हजार छात्रों को डिग्री का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनीवर्सिटी के 32 हजार छात्रों को डिग्री का इंतजार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
जम्मू यूनीवर्सिटी के 32 हजार छात्र इस समय अपनी डिग्री का इंतजार कर रहे हैं। आरटीआई में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
आरटीआई एक्टिविस्ट रमन शर्मा ने बताया कि जम्मू यूनीवर्सिटी ने यह मान लिया है कि उनके यहां के 32 हजार छात्रों को अब तक डिग्री नहीं मिली है।
इसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के 2006 बैच के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं।
आरटीआई से मिली जानकारी में पता चला है कि यूनीवर्सिटी ने अलग-अलग संकायों की कुल 32,120 स्टूडेंट्स की डिग्रियां अभी तक जारी नहीं की हैं।
इनमें ग्रेजुएशन के कोर्सेस की 26 हजार और पोस्ट ग्रेजुएशन की लगभग 6 हजार डिग्रियां शामिल हैं।