फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   21,512 devotees took darshan of Baba Barfani On fourth day of Amarnath Yatra

Amarnath Yatra 2025: चौथे दिन 21,512 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, टोकन कोटा 5000 तक बढ़ा

Sun, 06 Jul 2025 10:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: श्याम जी. Updated Sun, 06 Jul 2025 10:07 PM IST
सार

अमरनाथ तीर्थयात्रा के चौथे दिन 21,512 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए, जबकि चार दिनों में कुल 69,484 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण टोकन कोटा 5,000 तक बढ़ाया गया है। जम्मू में पंजीकरण केंद्रों पर चार नए काउंटर जोड़े गए है।

विज्ञापन
21,512 devotees took darshan of Baba Barfani On fourth day of Amarnath Yatra
बाबा बर्फानी

विस्तार

अमरनाथ तीर्थयात्रा के चौथे दिन रविवार को 21,512 श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर के हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया कि इन तीर्थयात्रियों में 15,758 पुरुष, 4,723 महिलाएं, 300 बच्चे, 129 साधु, 17 साध्वी, तीन ट्रांसजेंडर और 582 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

विज्ञापन


चार दिन में अब तक कुल 69,484 तीर्थयात्रों ने किए दर्शन
अधिकारियों के अनुसार, 38 दिवसीय इस तीर्थयात्रा के पहले चार दिनों में अब तक कुल 69,484 तीर्थयात्री गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। इस बीच, तीर्थयात्रा के दौरान एक दुखद घटना में उत्तर प्रदेश के पंत नगर निवासी तीर्थयात्री राकेश कुमार सोनी (49) की हृदयाघात के कारण मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


तीर्थयात्रा में तीन लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि बालटाल में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही इस तीर्थयात्रा में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। अमरनाथ तीर्थयात्रा भगवान शिव के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। यह यात्रा कड़ी सुरक्षा और व्यवस्थित प्रबंधन के साथ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा, टोकन कोटा 5000 तक पहुंचा
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। देशभर से रोजाना हजारों भक्त जम्मू पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टोकन कोटा बढ़ाकर प्रतिदिन 5,000 कर दिया गया है। साथ ही, तीन पंजीकरण केंद्रों पर चार नए काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिससे कुल काउंटरों की संख्या 24 हो गई है। इससे यात्रियों को सुविधा मिल रही है।

एक-एक पंजीकरण काउंटर बढ़ा 
3 जुलाई को 2,000 टोकन जारी किए गए थे, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण इसे लगातार बढ़ाया गया। अब रविवार को यह संख्या 5,000 तक पहुंच गई। एक प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, टोकन बढ़ाने का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को तत्काल पंजीकरण की सुविधा देकर उन्हें बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना करना है। हमने महाजन हाल शालामार रोड पर दो, रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम और पंचायत भवन में एक-एक पंजीकरण काउंटर बढ़ा दिया है। अब महाजन हाल में आठ, वैष्णवी धाम में सात काउंटर हो गए हैं।

अभी तक एक भी दिन यात्रा प्रभावित नहीं हुई 
यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और मौसम ने भी अभी तक पूरा साथ दिया है। लखनपुर से लेकर कश्मीर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और अभी तक एक भी दिन यात्रा प्रभावित नहीं हुई है। जम्मू शहर में श्रद्धालु 'बम-बम भोले' और 'जय शिव संकर' के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहे हैं। टोकन और पंजीकरण केंद्रों पर रोजाना हजारों श्रद्धालु जमा हो रहे हैं। इनमें कई यात्री निवास भगवती नगर से जत्थे के साथ रवाना हो रहे हैं तो बड़ी संख्या में सीधे ही बालटाल और पहलगाम पहुंच रहे हैं।

रेलवे स्टेशन से यात्रियों के लिए निशुल्क टैक्सी सेवा शुरू
टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने रेलवे स्टेशन जम्मू से यात्री निवास भगवती नगर तक निशुल्क टैक्सी सेवा शुरू की है। इसमें पांच टैक्सी यात्रियों को यात्री निवास तक ले जाएंगी। इससे रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों को राहत मिली है। यूनियन प्रधान देवेंद्र चौधरी ने बताया कि संपर्क करने पर यात्रियों को यह सेवा मुहैया करवाई जा रही है। आरटीओ जम्मू जसमीत सिंह ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यातायात विभाग ने अधिक किराया वसूलने वाले चालकों के खिलाफ अभियान तेज किया है और भारी चालान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed