{"_id":"5a1725094f1c1b70548bf226","slug":"161511466249-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंबे से लटकता हुआ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंबे से लटकता हुआ मिला शव
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बाडी ब्राहमणा। कस्बे के साथ लगते गंाव करथोली में एक व्यक्ति सोमनाथ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया।
घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर खेतों में लगे बिजली के हाईटेंशन पोल के साथ शव को झूलते मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए लेकर गई।
जानकारी के अनुसार सोम नाथ 41 पुत्र मनोहर लाल निवासी करथोली वार्ड नंबर छह को बुधवार रात से ही घर से लापता था। वीरवार सुबह कुछ लोगों ने खेतों में लगे बिजली के पोल के साथ सोमनाथ का शव लटकता देखा। मृतक के मुंह में रुमाल घुसा हुआ था जो कि मामले को संदिग्ध दर्शाता है। घरवालों का कहला है कि उन्हें मृतक की कोई जानकारी नहीं है । थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है अभी परिवार वाले बात करने की स्थिति में नही है।
विज्ञापन