फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   चुनाव में धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया, जिला उपायुक्त को पहले ही बता चुके हैं मामला

चुनाव में धांधली के आरोप में प्रदर्शन

Mon, 18 Dec 2017 07:16 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया, जिला उपायुक्त को पहले ही बता चुके हैं मामला
कठुआ। गुरु रविदास सभा के दस दिसंबर को हुए चुनावों में धांधली किए जाने का आरोप लगाया गया है। चुनाव में हारे पक्ष के उम्मीदवार और उसके समर्थकों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव के दिन भी उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन चुनाव अधिकारी ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। इस बारे में उन्होंने जिला उपायुक्त को भी कुछ दिन पूर्व बता दिया था।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल मदन लाल ने कहा कि चुनाव के दिन जिन लोगों ने चुनाव किया और जो मतदाता सूचियां बनाई गईं, वह भी गलत थीं। इसकी शिकायत निर्वाचन अधिकारी को भी बताई गई, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। पंद्रह जनवरी को एक कमेटी का गठन किया गया था जो अवैध थी। इसकी शिकायत कोर्ट से की गई तो कोर्ट ने चुनाव करवाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने इससे सीख नहीं ली और चुनाव में धांधली कर अपने को विजेता बना लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव चमार बिरादरी का था, लेकिन इसमें अन्य बिरादरी के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस बारे में भी चुनाव अधिकारी को बताया गया, लेकिन इसे रोकने के प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि वह लिखित में जिला उपायुक्त को इस बारे में बता चुके हैं और अब उनकी मांग है कि इन चुनाव को रद्द किया जाए और प्रशासन अपनी निगरानी में चुनाव करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में रविदास सभा के महासचिव लोकनाथ ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई है। हमें उनके द्वारा धंाधली के आरोप लगाने का पता चला है, इसलिए आज हम जिला उपायुक्त से भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव न्यायालय द्वारा गठित बोर्ड और प्रथम श्रेणी न्यायाधीश की देखरेख में हुआ है। आरोप केवल हार की बौखलाहट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed