{"_id":"5a3182ef4f1c1b8e698c1a73","slug":"15131943658-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराफिट के साथ टकराई कार छह लोग घायल, दो जीएमसी जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराफिट के साथ टकराई कार छह लोग घायल, दो जीएमसी जम्मू रेफर
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
मंगलवार की देर रात एक शादी समारोह से लौट रही कार में सवार छह लोग उस समय घायल हो गए जब कार होट लिंक रोड पर पैराफिट के साथ टकरा गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार होट लिंक रोड से थीन गांव को जा रही थी। बारिश के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार एक पुलिया के पैराफिट के साथ जा टकराई। इससे उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 40 वर्षीय जोगिंदर पाल पुत्र नंदलाल निवासी थीन, 35 वर्षीय मोनिका रानी पत्नी जोगिंदी पाल, छह वर्षीय मानवी राजपूत पुत्री जोगिंदर पाल, नौ वर्षीय जीविका राजपूत पुत्री जोगिंदर पाल, 45 वर्षीय अनीता पत्नी धर्मपाल और 23 वर्षीय दर्शन पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। यहां से जोगिंदर और अनीता को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।