{"_id":"5942e2f74f1c1bb8438b476e","slug":"141497555703-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताप पार्क के बंद होने से लोगों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताप पार्क के बंद होने से लोगों को परेशानी
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर।
श्रीनगर के बीचोबीच लाल चौक से कुछ दूरी पर स्थित प्रताप पार्क के बंद होने से लोगों काफी परेशानी हो रही है। लोरिकल्चर विभाग के अनुसार पुलिस द्वारा इस पार्क के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। यह पार्क 2014 में आई बाढ़ के चलते खस्ताहाल चुका था लेकिन सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत इसे दोबारा ठीक किया गया और जून 2016 में इसे दोबारा लोगों के लिए खोला गया था।
एक दुकानदार के अनुसार यह पार्क लोगों के आराम करने के लिए एक अच्छी जगह है। विशेष तौर से आजकल रमजान का महीना है और लोग चिनार की छाँव तले आराम करते थे। लेकिन पुलिस द्वारा इसे बंद कर दिया गया है। पार्क बंद करने के पीछे का कारण इसके ठीक सामने प्रेस इंक्लेव है और अक्सर प्रदर्शनकारी यहां एकत्रित हुआ करते हैं जिसके चलते पुलिस ने सभी दरवाजे बंद कर दिये हैं जिसके चलते आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोरिकल्चर विभाग के निदेशक मोहम्मद हुसैन मीर ने कहा कि उनके ओर से कोई दरवाजा बंद नहीं किया गया है। इसके पीछे का कारण पुलिस ही बता सकती है क्योंकि उन्होंने ही दरवाजों पर ताले लगाए हैं।