फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   अलगाववादियों के खिलाफ प्रदर्शन

अलगाववादियों के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 09 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
अलगाववादियों के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। घाटी में आतंकी बुरहान वानी की पहली बरसी मनाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शनिवार को शहर के कई स्थानों पर अलगाववादियों के साथ चीन और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से देश विरोधी ताकतों के खिलाफ ठोस कार्रवाई पर जोर दिया।


जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के कार्यकर्ताओं ने चीन, पाकिस्तान और बुरहानी वानी के पुतले को आग के हवाले किया। प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाल नारेबाजी की। प्रधान सुनील डिंपल ने कहा कि पाकिस्तान के साथ चीन भारत को आंखें दिखा रहा है। अलगाववादी घाटी में आतंकी बुरहान वानी की बरसी मना रहे हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। सीमा पार से पाकिस्तान आतंकवाद को लगातार समर्थन कर रहा है। प्रदर्शन में हरबंस टंडन, विजय खजूरिया, कुलवंत शर्मा, राम कपूर आदि शामिल रहे। इस बीच शिव सेना व डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने घाटी में बुरहान वानी की बरसी मनाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में अलगाववादी नेता लगातार आतंकवाद को समर्थन कर रहे हैं। सरकार को ऐसे तत्वों को जड़ से उखाड़ फेंक देना चाहिए। पाकिस्तान लगातार सीमा पार से भारतीय रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। प्रदर्शन में रूप लाल, आशीष, बांटू, सुनील, शम्मी आदि शामिल रहे। कारगिल युद्ध में आपरेशन विजय में टांडा टाइगर फोर्स के बैनर तले पोर्टर रहे लोगों ने अखनूर में अलगाववादियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चीन की घुसपैठ के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शन में ठाकुर केपी सिंह, विजय सराफ, देवेंद्र सिंह, विजय कुमार, जोगेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed