{"_id":"1db6ab9bc6ffbf0883e7241c54fbbce7","slug":"12-arrest-with-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख के नकली नोट जब्त, 12 अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख के नकली नोट जब्त, 12 अरेस्ट
अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 12 Mar 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर पुलिस ने नकली करेंसी रैकेट में किंगपिन समेत 12 लोगों को आठ लाख रुपये से अधिक करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस साल अब तक यह सबसे बड़ी नकली नोटों की खेप पकड़ी गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर के एसपी ईस्ट हरमीत सिंह ने राम मुंशी बाग थाने में बताया कि एक पुख्ता सूचना पर पुलिस ने बडयारी चौक में नाका लगाकर अरशद अहमद कल्लू को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी के दौरान उससे 35 सौ रुपये के नकली नोट बरामद किए।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान कल्लू ने बताया कि बारामुला का मसूद उल हक इन नकली नोटों के रैकेट का सरगना (किंगपिन) है। इसके बाद पुलिस ने मसूद को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक हक श्रीनगर शहर और आसपास के कई इलाकों में नकली करेंसी रैकेट चला रहा था। पुलिस ने 10 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से आठ लाख 25 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की गई है।
विज्ञापन