फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   बकाया वेतन को जारी करने की मांग

बकाया वेतन को जारी करने की मांग

Sun, 02 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बकाया वेतन को जारी करने की मांग
ज्यौडियां। पीएचई विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने बकाया वेतन जारी करने और नियमित करने की मांग की। आईटीआई और सीपी वर्कर्स एसोसिएशन डिवीजन अखनूर ने ढोक खालसा पीएचई स्टेशन में बैठक का आयोजन किया। बैठक में अखनूर डिवीजन के प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कर्मचारी कड़ी मेहनत कर रहे हैँ। उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। सरकार उनका वेतन भी जारी नहीं कर रही है। विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय में भी कर्मचारियों ने धरना दिया। उनका वेतन अभी तक अटका हुआ है। पीएचई मंत्री से भी बातचीत की गई। आश्वासन दिया गया था कि ईद से पहले उनका वेतन जारी कर दिया जाएगा। वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पारिवारिक दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी समस्याओं को हल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed