{"_id":"59569f274f1c1b14348b499f","slug":"11498849063-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को न पकड़ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को न पकड़ने की शिकायत
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ।
वार्ड सात के बलकार सिंह के साथ बेडियां पत्तन में गुज्जर समुदाय के लोगों द्वारा की गई मारमीट के आरोपियों की धरपकड़ न होने की शिकायत लेकर पीड़ित के परिवार वाले और स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल एसएसपी से मिलने के लिए पहुंचा। लोगों ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश देने की मांग एसएसपी से की।
शिष्टमंडल में शामिल घायल युवक के भाई मोहन सिंह, स्थानीय निवासी करण सिंह, संजय लोत्रा ने बताया कि कुछ दिन इलाके में गुज्जर समुदाय के कुछ लोगों ने बलकार को पीटा था, जिसके कारण उसे काफी चोटें आई थीं। उन्होंने कहा कि इस समय युवक चंडीगढ़ में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चौकी में बताया गया, लेकिन पुलिस ने कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि केवल एक व्यक्ति को इस संबंध में पकड़ा है और बाकी के सभी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लोगों को कह रही है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों को भी लोगों ने खुद ही पकड़ा है तो पुलिस का क्या काम है। लोगों ने एसएसपी से मांग करते हुए कहा कि वह स्थानीय पुलिस को निर्देश जारी करें ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। वहीं इस संबंध में एसएसपी ने कहा कि वह स्थानीय चौकी प्रभारी से बात करेंगी और मामले में तेजी लाने के लिए भी कहेंगे।