{"_id":"594979824f1c1b2c768b46fa","slug":"111497987458-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीए ने ध्वस्त किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीए ने ध्वस्त किया अतिक्रमण
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) की जेसीबी मंगलवार को नगरोटा क्षेत्र के कोट जगीर में चली। कई कनाल भूमि को भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराया गया। कोर्ट के आदेशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अभी तक तकरीबन 600 कनाल से ज्यादा सरकारी जमीन को भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है, जिसकी कीमत तकरीबन साढ़े तीन सौ करोड़ है।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शवान ने जेडीए के डायरेक्टर लैंड मैनेजमेंट और कलक्टर लैंड एक्विजिशन को जमीन को डिमार्केट करने के साथ ही पर्याप्त चिह्नीकरण के बाद इसकी चार दीवारी कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि विधिक नजरिए से किसी तरह का शक-शुबहा न रहे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के मुताबिक जम्मू में सैकड़ों कनाल भूमि भू-माफिया के कब्जे में है। धीरे-धीरे उसकी पहचान कर उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है। कहा कि सारी जमीन डिमार्केट होने तक यह अभियान चलेगा।