फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   11 killed in avalanche

हिमस्खलन ने ले ली 11 लोगों की जान

Wed, 12 Mar 2014 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
11 killed in avalanche

जम्मू-कश्मीर में आज अचानक हुए हिमस्खलन से करीब 11 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। मृतकों में सेना के भी दो जवान शामिल हैं।

विज्ञापन


हालांकि इस आपदा से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। भारी बर्फबारी के कारण करीब 150 घरों को भी भारी नुकसान हुआ है।

घटना लद्दाख के कारगिल सेक्टर की है। दोनों फौजियों के शवों को बरामद कर लिया गया है और राहत व बचाव का काम लगातार जारी है।

आपको बता दें कि लगातार हो रही बर्फबारी से कश्मीर घाटी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। साथ ही पानी और बिजली की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

लद्दाख के जोजिला, द्रास और कारगिल रीजन में बर्फबारी जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने उड़ी, तंगधार, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, बड़गांव, बारामुल्ला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में अलर्ट जारी कर दिया है।


अगले दो दिनों में यहां भारी बर्फबारी और बारिश होने की चेतावनी दी गई है। लोगों को घरों के बाहर न निकले के लिए कहा गया है। साथ ही तूफान की संभावना भी जताई गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि लोग घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed