{"_id":"5a4bc1ef4f1c1b4b198b47d0","slug":"101514914287-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: लश्कर आतंकियों का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, कर रहें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: लश्कर आतंकियों का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, कर रहें ये काम
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा के चीफ कमांडर जीनतुल इस्लाम का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वो अन्य आतंकियों को सटीक निशाना लगाने के लिए ट्रेनिंग दे रहा है। वीडियो कुछ महीने पहले का लग रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 4 मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में लश्कर कमांडर अन्य आतंकियों को सटीक निशाना लगाने की कला सिखा रहा है। इस वीडियो में वह उनसे शुरू में ही यह कह रहा है कि आज वो उन्हें यह सिखाएगा कि टारगेट कैसे किया जाता है, बंदूक कैसे पकड़ी जाती है, बंदूक पर कैसे नियंत्रण किया जाता है।
विज्ञापन
निशाना सटीक लगाने के लिए सांस पर काबू रखना काफी जरूरी है। गौरतलब है कि निशाना लगाने के तरीके के अलावा वह आतंकियों को गन की सेटिंग और अन्य चीजों की जानकारी देता हुआ दिखाया गया।
विज्ञापन
इस विडियो में जीनतुल के अलावा पांच अन्य आतंकी है, लेकिन यह वीडियो पतझड़ के मौसम का लग रहा है। हालांकि इस विडियो की किसी द्वारा कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन यह पहली बार नहीं हुआ कि किसी आतंकी कमांडर द्वारा ट्रेनिंग का वीडियो जारी किया गया हो।