{"_id":"5a1722424f1c1b87698bd610","slug":"101511465538-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद प्रबंधों को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद प्रबंधों को लेकर बैठक
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ। वीरवार को जिला प्रशासन ने ईद मिलाद उल नबी को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बड़ी संख्या में मुसलिम समुदाय के धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी , उलेमां, मस्जिदों के इमाम और सभी सरकारी विभागों के प्रमुखों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला विकास आयुक्त पुंछ तारिक अहमद जरगर ने की।इस अवसर पर मुसलिम समुदाय के धार्मिक प्रतिनिधियों ने प्रशासन को बताया कि 26 तारीख से जिले भर में ईद मिलाद उल नबी के सिलसिले में जुलूसों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सभी मसजिदों के साथ ही शहर और कस्बे में बिजली, पानी, साफ सफाई और सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए। ईद के दिन यातायात व्यवस्था करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों ने जिला मुख्यालय की तरफ आने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जाए। सभी लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाए। इस पर जिला विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों ने ईद पर सभी प्रकार की उचित व्यवस्थाएं करने और समय समय पर उनकी समीक्षा करने के आदेश दिए। धार्मिक आयोजनों एवं जुलूसों में आने वाले लोगों को इस बात के लिए जागरूक करें कि वह यहां वहां गंदगी न फैलाएं पालीथीन का कम प्रयोग करें।