फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Youth shot during learning to operate a pistol in Jaipur

Killer Selfie: पिस्टल के साथ सेल्फी ली, दोस्त से कहा- चलाकर दिखाओ और उसने गोली चला दी, ज्यादा खून बहने से मौत

Wed, 03 Aug 2022 03:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 03 Aug 2022 03:17 PM IST
सार

युवक दोस्त से पिस्टल चलाना सीख रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त से गोली चल गई और गोली पेट में लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी दोस्त वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
Youth shot during learning to operate a pistol in Jaipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के प्रताप नगर इलाके में पिस्टल चलाकर देखने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई। युवक के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद जिस युवक से गोली चली, वह हथियार लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना सोमवार देर रात प्रतापनगर थाना क्षेत्र सेक्टर 26 की है। सवाई माधोपुर के निवाड़ी निवासी रिंकू मीणा (22) अपने दोस्तों के साथ कमरे पर था। इसी दौरान उसके कमरे पर गांव से रोहित धोबी आया। जिसके पास पिस्टल थी। रिंकू ने दोस्त की पिस्टल देखी तो पहले उसके साथ सेल्फी ली। वह दोस्त से पिस्टल चलाने के बारे में सीखने लगा। इसी दौरान उसके साथी रोहित ने ट्रिगर दबा दिया। जिससे गोली रिंकू के पेट में लग गई और वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद आरोपी रोहित वहां से हथियार लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


रिंकू के अन्य साथियों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस और एफएसएल टीम  मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की गई। वहीं पुलिस ने टीम गठित कर फरार रोहित को पकड़ लिया। पुलिस ने मंगलवार को जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में रिंकू के चचेरे भाई ने रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed