{"_id":"5a0d955a4f1c1bdb538bd910","slug":"world-class-city-episode-to-be-heard-in-rajasthan-highcourt-along-with-cleanliness-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई मामले की सुनवाई होगी World Class City प्रकरण के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई मामले की सुनवाई होगी World Class City प्रकरण के साथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई अब शहर को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के मामले में लंबित स्वप्रेरित प्रसंज्ञान याचिका के साथ करना तय किया है।
न्यायाधीश के.एस झवेरी और न्यायाधीश वीके व्यास की खंडपीठ ने यह आदेश विमल चौधरी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि स्वप्रेरित प्रसंज्ञान मामले में सफाई और अतिक्रमण सहित शहर के विकास को लेकर अनेक बिन्दुओं पर सुनवाई हो रही है। जिसमें मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जा चुका है। उस प्रकरण में भी याचिकाकर्ता न्यायमित्र की भूमिका में अदालत में पेश हो रहे हैं। ऐसे में दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ की जाए।
इस पर अदालत ने अवमानना याचिका को स्वप्रेरित प्रसंज्ञान के साथ सूचीबद्व करते हुए 28 नवंबर को सुनवाई तय की है।