फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   workers of Rajasthan will participate in Congress Mehangai Rally in Delhi

Rajasthan: कांग्रेस की महंगाई विरोधी रैली को सफल बनाने का प्लान, राजस्थान से 50 हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

Sat, 03 Sep 2022 10:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 03 Sep 2022 10:29 AM IST
सार

अजय माकन ने कहा कि राजस्थान दिल्ली का पड़ोसी राज्य है। ऐसे में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता यहीं से जाएंगे। वहीं गोविंद सिंह डोटासरा ने 50 हजार कार्यकर्ता ले जाने का दावा किया।

विज्ञापन
workers of Rajasthan will participate in Congress Mehangai Rally in Delhi
कांग्रेस महंगाई विरोधी रैली - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर को कांग्रेस दिल्ली में महंगाई विरोधी हल्ला बोल रैली का आयोजन करेगी। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। ऐसे में दिल्ली में आयोजित महंगाई रैली में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता राजस्थान से ले जाने की तैयारी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 50 हजार कार्यकर्ता दिल्ली ले जाने का दावा किया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने नामांकन से लेकर मतगणना तक का कार्यक्रम घोषित कर दिया है लेकिन अभी तक भी मतदाता सूची जारी नहीं हुई है। मिस्त्री का कहना है कि मतदाता सूची को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से नौ हजार मतदाता बजाए जा रहे हैं, जो अध्यक्ष चुनने के लिए वोट देंगे। शशि थरूर से लेकर सांसद मनीष तिवारी तक मतदाता सूची को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस में अशोक गहलोत, हरीश रावत, जयराम नरेश, केसी वेणुगोपाल जैसे नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी के सामने कोई अन्य नेता नामांकन दाखिल न करें लेकिन अब ऐसा लगता है कि कई नेता नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अध्यक्ष पद की खींचतान के बीच ही कांग्रेस ने चार सितंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई विरोध रैली को सफल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए उद्देश्य से ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन जयपुर आए हुए हैं। दो सितंबर को माकन ने कहा कि राजस्थान से करीब 50 हजार कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से आम आदमी परेशान है। इसलिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकन ने कहा कि राजस्थान दिल्ली का पड़ोसी राज्य हैं। इसलिए सबसे ज्यादा कार्यकर्ता रैली में राजस्थान के ही होंगे। लक्ष्य के मुताबिक कार्यकर्ता रैली में पहुंचे इसके लिए ब्लॉक स्तर पर योजना बनाई गई है। माकन ने बताया कि 7 सितंबर से राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा भी शुरू हो रही है। राजस्थान में जो नेता राहुल गांधी के साथ रहेंगे, उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। इस सूची में युवाओं को ज्यादा महत्व दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed